Wednesday, February 25, 2026

ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा में लगा रा. से.यो……..

Must Read

कोरबा, शिविर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 17 02 26 को ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा में किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना का थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर शिविर का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में लक्ष्मी सिंह तंवर, संतोष कुमार कंवर, नागेश्वर धर दीवान, जयपाल सिंह कंवर, अर्जुन कुमार, गुलाबी बाई, सुरेंद्र पाल सिंह ,गांव के गण मान्य नागरिक महाविद्यालय के प्राध्यापक बसंत रस्तोगी एवं राजेंद्र सोनी शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक बरखा जायसवाल उपस्थित हुए।उद्घाटन समारोह में छात्राओं द्वारा लक्ष्य गीत गा कर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिक पुरुष स्वामी विवेकानंद (छत्तीसगढ़ )महतारी मां सरस्वती देवी की छायाचित्र पर पूजन अर्चन किया। शिविर के द्वारा छात्राओं को गांव से भरपूर सहयोग मिला छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी योग एवं नशा मुक्ति नाटक रोड सेफ्टी हेलमेट और डिजिटल साक्षरता विषय पर नाटक प्रस्तुत किया छात्राओं द्वारा परियोजना के कार्य के दौरान विद्यालय परिसर की साफ सफाई गांव में साफ सफाई अभियान पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान चलाया गया शिविर में छात्राओं का बौद्धिक और मानसिक विकास व्यक्तित्व विकास पर बौद्धिक परिचर्चा की गई बौद्धिक परिचर्चा में वक्ता के रूप में दिनांक 18.2.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना में व्यक्तित्व विकास जो अतिथि वक्ता थे सुमन ठाकुर सहायक अध्यापक अंग्रेजी कार्यक्रम अधिकारी शासकीय महाविद्यालय दिपका रेबीज टीकाकरण बचाव एवं सावधानियां डॉक्टर ललिता पवार जिला वैनेटरी हॉस्पिटल कोरबा दिनांक 19 2 2026 को महिला सशक्तिकरण जसप्रीत कौर फ्लोरा डायट कोरबा राष्ट्रीय सेवा योजना में जीवन आत्मरक्षा रिचा स्वर्णकार 20 तारीख को सोन गुड़ा गांव सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर में विमलेश्वरी लहरे सिमरन राजेश चंद्रा यामिनी जायसवाल जितेंद्र सोनकर सोमनाथ साहू राजेश चंद्रा शिव राठौर उपस्थित हुए गांव की 150 लोगों ने भाग लिया गांव में बीपी एचपी ब्लड टेस्ट और सिकलिन को चेक किया गया छात्राओं ने भी अपना ब्लड टेस्ट किया और गांव के लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना की स्वास्थ्य जांच शिविर में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी प्रीति ने आभा पोर्टल के द्वारा लोगों का एवं महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं का रजिस्ट्रेशन किया दिनांक 21 2 2026 शनिवार को जीवन में रासेयों का महत्व एवं अनुशासन के वक्ता के रूप में सुनील नामदेव भूतपूर्व स्वयंसेवक मोटिवेशनल स्पीकर कैरियर एंड काउंसलिंग वक्ता के रूप में डिकेश्वर साहू कवि बालको उपस्थित हुए विभिन्न विषयों पर बौद्धिक परिचर्चा में अतिथि वक्ता ने बहुत ही रोचक बातें महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं को बताई कोरबा जिले के जिला संगठन वाई के तिवारी शिविर में दिनांक 20 2 2026 को उपस्थित हुए तिवारी सर ने छात्राओं को प्रमाण पत्र बी और प्रमाण पत्र सी के बारे में जानकारी दी और अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य को पा सके इस पूरे शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है
दिनांक 22 2 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना में नशा मुक्त समाज के लिए युवा विषय पर शिव कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव कला नरोत्तम प्रजापति शासकीय प्राथमिक शाला एवं नशा जीवन के लिए अभिशाप है विषय पर विनय भार्या आदित्य बिरला कंपनी ने बौद्धिक परिचर्चा की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के लोगों ने भरपूर सहयोग किया गांव के लोगों के द्वारा एवं गांव के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया रासेयों के छात्राओं द्वारा छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक डिजिटल साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक अनपढ़ कमियां नुक्कड़ नाटक एवं बटवारा जैसे नुक्कड़ नाटक किया भारत देश की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए दिनांक 23 2 2026 को समापन समारोह में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा जी एवं कोरबा जिले के जिला संगठक वाई के तिवारी, चंद्राकर जी श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के उप सरपंच संतोष कुमार पंच लक्ष्मी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक बसंत रस्तोगी रुचिका कला चंचल विश्वकर्मा गांव के ग्रामीण कुलदीप जी भी उपस्थित थे मनोज सिन्हा एवं श्री तिवारी के द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की रासेयों की वरिष्ठ स्वयंसेविकाओं कुमारी वर्णित बाखला कुमारी रश्मि कुमारी एकता कुमारी कल्पना कुमारी प्रभजोत कुमारी गीतू कुमारी शिवांगी कुमारी बिंदिया कुमारी लक्ष्मीन कुमारी रेणुका कुमारी प्रिया कुमारी राधिका ने भरपूर सहयोग दिया और शिविर को ऊंचाइयों तक ले गए शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े द्वारा किया गया । बालको थाना के अजय जी भी उपस्थित हुए।


Latest News

प्रदेश की जनआकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल है “संकल्प बजट 2026-27” : निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन……..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत “संकल्प बजट 2026-27” को विकासोन्मुख, जनकेंद्रित और दूरदर्शी बताते हुए निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन...

More Articles Like This