कोरबा, कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत छोटे नर्सरी पारा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 5 लाख की लागत से प्रस्तावित मंच निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि यह मंच निर्माण कार्य क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा और स्थानीय जनों के लिए एक सशक्त सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकासोन्मुख नीतियों के अंतर्गत कोहड़िया में एक-एक कर जनहित के कार्य पूरे हो रहे हैं, जिससे यह वार्ड एक मॉडल वार्ड के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति सदस्य कपूर चंद पटेल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दरस राम बरेट, शिव चौहान,राकेश यादव,राहुल केवट, कृष्ण कुमार द्विवेदी, रवि पोरते, शैलेंद्र वस्त्रकार, गणेश राम बरेट, झूल साय, सुनीता राव, बबली मरकाम, राजकुमारी महंत, ईश्वरी महंत, ईश्वरी साहू, विनय साहू, रजनी वस्त्रकार, अनीता श्रीवास, ललिता केवट, बसंती चौहान, कांती मंनिवर, नोनी बाई सिदार, रामशिला महंत, कीर्तन नेताम एवं विनय साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।पार्षद नरेंद्र देवांगन ने इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री अरुण साव, तथा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा —
“भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में कोहड़िया निरंतर सशक्त और समृद्ध बन रहा है। हमारा संकल्प है कि वार्ड कोहड़िया को सुविधाओं से परिपूर्ण एक आदर्श मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए।”
अब हो रहा है विकास… और यह लगातार आगे बढ़ता रहेगा…।

















