Thursday, February 12, 2026

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मोर दुआर.साय सरकार महाभियान के तहत आवास अभियान का किया शुरुआत,मोबाइल एप्प के माध्यम से मंत्री श्री देवांगन ने आवास हितग्राहियों का स्वयं किया सर्वेक्षणसर्वेक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश…..

Must Read

कोरबा 16 अप्रैल 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर.साय सरकार महाभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कटघोरा विधानसभा के ग्राम पंचायत जेंजरा में अभियान की शुरूआत करते हुए आवास हितग्राही कचरा बाई और तीज बाई के घर पहुंचकर स्वयं मोबाइल ऐप पर सर्वेक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एडीओ खगेश निर्मलकर
जनपद पंचायत कटघोरा के कर्मचारी गण,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,मडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रीतम देवांगन, संजय शर्मा,नरेन्द्र पाटनवार सहित अन्य कार्यकर्ता गण एव सरपंच और ग्राम वासी उपस्थित रहे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This