केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ने निकाला तिरंगा यात्रा…..

Must Read

कोरबा,केऔसुब इर्काइ केएसटीपीपी कोरबा में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रमश् के तहत 13 अगस्त को तिरंगा र्बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजीव कुल्हरी, कमान्डेण्ट केऔसुब इकाई केएसटीपीपी कोरबा द्वारा किया गया । रैली का आयोजन स्थानीय निवासियो को अपने घरो में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित एवं जागरुक करने के लिए किया गया। रैली का आयोजन इकाई प्रागंण से जमनीपाली टाउनशिप के अंदर से एनटीपीसी रोड़ होते हुए इकाई एकल आवास तक किया गया। उक्त कार्यक्रम मे केऔसुब इर्काइ केएसटीपीपी कोरबा के कमान्डेण्ट राजीव कुल्हरी एव सहायक कमान्डेण्ट, अशोक प्रसाद सिंह के साथ लगभग 90 जवानो ने हिस्सा लिया। तिरंगा रैली की समाप्ति पर कमान्डेण्ट, राजीव कुल्हरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एव बल सदस्यों को आजादी के अमृत महोत्सव मे हर घर तिरंगा के उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया गया।


Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवनका संदेश…….

कोरबा,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत...

More Articles Like This