कुसमुंडा गुरुदारा पहुंची सरोज पांडेय, माथा टेक लिया जीत का आशीर्वाद, सिख समुदाय के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन रहे उपस्थित…

Must Read

कोरबा,कोरबा लोकसभा से भाजपा की सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय आज जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर स्थित गुरुद्वारा पहुंची जहां उन्होंने माथा टेक कर जीत का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह द्वारा उनके कृपाण भेंट किया गया। वहीं भाजपा नेत्री वरिंदर जीत कोर ने शॉल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा की यह “वह स्थान है जहां से सभी को सहयोग और आशीर्वाद मिलता है,मैं भी यहां आशीर्वाद मांगने आई हूं, भारत के इतिहास में सिख पंथ का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है,और हम सभी सौभाग्य शाली है, जो मुझे आज इस पवित्र स्थल पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सभी आशीर्वाद की कामना से आए हैं,मुझे आशीर्वाद मिले ऐसी कामना करती हूं।” आज के इस कार्यक्रम में सिख समुदाय के साथ भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी,कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक जन मौजूद रहें।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This