Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा के सरभोंका जलाशय में किया केंज कल्चर का निरीक्षण,जिले में मत्स्य उत्पादन और एक्वा टूरिज्म को बढ़ाने सहयोग की बात कही……

Must Read

कोरबा 19 मार्च 2025, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरभोंका के निमऊ कछार में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से स्थानीय मछुवारों द्वारा केज के माध्यम से किए जा रहे मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बांगो सहित आस-पास के पंजीकृत मछुवारा समिति के सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा मत्स्य पालन से हो रही आमदनी और जीवन स्तर में बदलाव को भी जाना। स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि केज कल्चर के माध्यम से उन्हें हर साल 80 से 90 हजार की आमदनी तो होती ही है, इसके साथ ही साफ-सफाई, मछली के परिवहन और बिक्री में भी आमदनी होती है। यहां 800 नग में केज लगाया गया है, जिसमें 9 पंजीकृत मछुवारा समिति है और लगभग 160 सदस्यों को 5-5 केज उपलब्ध कराया गया है। उन्हें प्रशिक्षित और अनुभवी व्यक्ति द्वारा केज के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। इसके साथ ही यहां से उत्पादन की जाने वाली मछली को बाहर निर्यात किया जाता है। जिससे उनकी आमदनी होती है और इससे जीवनस्तर में भी बदलाव आ रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने मौके पर मत्स्य अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में केज कल्चर को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों-मछुवारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होने से आर्थिक लाभ मिलने और केज के विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर प्रकार सहयोग की बात कही। उन्होंने लैण्डिंग सेंटर, प्रोसेसिंग यूनिट, एक्वा पार्क विस्तार तथा एक्वा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के एसडीम तुलाराम भारद्वाज और मत्स्य विभाग के अधिकारी क्रांतिकुमार बघेल भी उपस्थित थे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This