एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने वोट डालकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग…….

Must Read

बिलासपुर,लोकतंत्र के महापर्व “लोकसभा निर्वाचन 2024” में भाग लेते हुए दिनांक 7 मई 2024 को एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा, पूनम मिश्रा ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लोकतान्त्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया। इससे पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार में एसईसीएल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के तहत एसईसीएल द्वारा विभिन्न आयोजन किए आगे जिनमें शहर में भव्य स्वीप बाइक रैली का आयोजन, शहर में प्रमुख मार्गों एवं जगहों पर होर्डिंग्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश, स्टैम्प के माध्यम से एसईसीएल के आगंतुकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं को जागरूक करना, मतदाता संकल्प आदि जैसे कदम शामिल रहे जिसमें एसईसीएल कर्मियों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अभियान को सफल बनाया।


Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य पुष्प होली मिलन समारोह हुआ संपन्न……

बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प...

More Articles Like This