एसईसीएल मुख्यालय में व्यावसायिक स्वास्थ्य विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न…..

Must Read

बिलासपुर, 30 मई 2024 को एसईसीएल के इन्दिरा विहार स्थित प्रबंधन विकास संस्थान (एमडीआई) में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के आरंभ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसईसीएल डॉ प्रतिभा पाठक द्वारा अपने अभिभाषण में प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषयवस्तु एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत डॉ कौशिक सरकार, खान निरीक्षक, व्यावसायिक स्वास्थ्य, द्वारा प्रतिभागियों को व्यावसायिक स्वास्थ्य के सिद्धान्त एवं इसके महत्व के बारे में बताया गया। इसके पश्चात डॉ कल्याण सरकार द्वारा व्यावसायिक स्वास्थ्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया।

व्यावसायिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के बारे में चर्चा करते हुए डॉ कौशिक सूत्रधार द्वारा ध्वनि से होने वाले बेहरेपन एवं औडियोमेट्री वहीं डॉ कौशिक सरकार ने वैधानिक अनुपालन और अधिसूचित रोगों के बारे में बताया। डॉ नवीन शर्मा द्वारा इस्केमिक हृदय रोग का चिकित्सा जांच के दौरान पता लगाने से जुड़ी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने चिकित्सा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खदान एवं खनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में व्यावसायिक स्वास्थ्य कि भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निश्चित रूप से इस विषय में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस एक-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में कार्यरत 25 से अधिक चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This