Thursday, February 12, 2026

एनटीपीसी सीपत का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया….

Must Read

बिलासपुर, एनटीपीसी सीपत का स्थापना दिवस 28 जनवरी को ऊर्जा भवन, मुख्य प्रशासनिक भवन प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। 28 जनवरी 2002 को ही भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने एनटीपीसी सीपत का शिलान्यास किया था। ज्ञात हो एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी की सर्वप्रथम 660 मेगावॉट क्षमता की तीन इकाईयॉ एवं सुपर क्रिटिकल टेक्नालॉजी पर आधारित बॉयलर से विद्युत का उत्पादन किया जा रहा है। एनटीपीसी सीपत की कुल स्थापित क्षमता 2980 मेगावाट है। सीपत मे देश का सर्वप्रथम 765 के.व्ही. ट्रांसमिशन नेटवर्क भी स्थापित है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय को सीआईएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया, इस दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा एनटीपीसी गीत का सामुहिक रूप से गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एनटीपीसी सीपत स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होने एनटीपीसी सीपत के मुख्य उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में दिनांक 27.01.2025 तक स्टेशन ने 87.25 पीएलएफ दर पर 18844 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। वित्त वर्ष 2024-25 में अबतक 1.07 करोड़ ईंट का उत्पादन किया गया है, जो अबतक का सर्वश्रेष्ठ है। 27 जनवरी को सीएसआर विभाग द्वारा ग्रामीण खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 07 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 255 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
उन्होने वर्ष 2025 में रखे गए महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बारे बताते हुए कहा कि सभी यूनिटों की निश्चित समय में ओवरहौलिंग सम्पन्न करना, एलडब्लूए का सतत संचालन, विभिन्न राखड़ उत्पादों की बिक्री तथा एश-सैंड प्लांट के काम को पूरा करना है।

इस दौरान सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं आसमान मे गुब्बारे छोडकर, एनटीपीसी सीपत स्थापना दिवस को यादगार बनाया।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This