उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कुम्भ सडक हादसे में 10 मृतकों के परिवारों को दिया 1-1 लाख का चेक….

Must Read

कोरबा, जिले के दर्री थाना क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी में कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया था। घटना के बाद नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सभी शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार जनों को स्वेच्छानुदान मद से सभी 10 मृतकों के परिवार जनों को 1-1 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

रविवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को एक एक लाख के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद राधा महंत, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर भी उपस्थित रहे।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This