Wednesday, February 11, 2026

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट ,नवनिर्मित पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल के लोकार्पण हेतु किया आमंत्रित…..

Must Read

कोरबा, बुधवार को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की । साथ ही रिसदी मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल के लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सादर आमंत्रित किया।गौरतलब है की पिछले दिनों मंत्री लखन लाल देवांगन, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एव भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ,महापौर संजू देवी राजपूत ने हॉल का अवलोकन किया था । मंत्री श्री देवांगन ने हाउसिंग बोर्ड , निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मूर्ति स्थापना और परिसर के शेष कार्यों को जल्द कराने के निर्देश दिए गए है।


Latest News

नरेंद्र देवांगन को मिला प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व, बधाइयों का लगा तांता……

कोरबा, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन को...

More Articles Like This