MS Dhoni Knee Surgery: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपने घुटने की सर्जरी करवाई। आईपीएल में माही घुटने की समस्या से जूझते नजर आए थे। आईपीएल फाइनल के बाद ही उन्होंने मुंबई में डॉक्टर्स से सलाह ही और सर्जरी करवाई। एमएस धोनी के घुटने की डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने सर्जरी की। इससे पहले उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज किया था।
कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सर्जरी
एमएस धोनी को बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे उनका सफल ऑपरेशन हुआ। बता दें डॉ. दिनशॉ पारदीवाला स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 2019 में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भी ऑपेशन किया था।