Korba Education News: विद्यार्थियों ने सीखा कानूनी अधिकार व कर्त्तव्यों के गुरू

Must Read

कोरबा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। माडर्न कालेज में भारतीय संविधान की विशेषता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायधीशाें ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार व कर्त्तव्याें की जानकारी दी।

माडर्न कालेज के तत्वावधान में विद्यार्थियाें के चहुंमुखी विकास के लिए विविध आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में न्यायधीश ऋचा यादव व मंजीत जांगड़े व्यवहार नयायधीश- दो की उपस्थिति में कालेज परिसर में ओ लेवल के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संविधान, भारतीय दंड सहिता, मानवाधिकार, साइबर अपराध, हैकिंग, लीव इन रिलेशनशिप घरेलू हिंसा, अधिनियम- 498 एवं 376 विषय पर पीएलवी अहमद के समन्वय से विशेष जानकारी दी गई। निदेशक प्रिया मल्होत्रा, शेरेल शाह ने छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। कानूनी अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय रहा। कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षक व छात्रों ने कानून के विशेेषज्ञों से धारा 498 व 376 के बारे में सवाल पूछे। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक योगेंद्र व ओ स्तर के फैकल्टी सैफुल आजम अत्तारी ने पुष्प गुच्छ भेंट की। इस कार्यक्रम में ओ लेवल के सभी छात्र व टीम ममता पोसवाल, प्रकाश कौर, कृष्णा व त्रिभुवन उपस्थित रहे। विगत दस वर्षों से यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा क्षेत्र के छात्रों के लिए नरंतर उत्कृष्ट शिक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में इस महाविद्यालय के छात्र न केवल भारत वर्ष में बल्कि विदेशों में भी कोरबा व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं ।


Latest News

एनटीपीसी कोरबा में ‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया राष्ट्रीय एकता और ईमानदारी का संदेश,राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई दौड़, परियोजना प्रमुख एवं...

कोरबा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी कोरबा में सतर्कता...

More Articles Like This