कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त……

Must Read

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में राशन कार्ड बनाने, पेंशन, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, ट्राइसाइकिल, बिजली बिल सुधार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पत्र, नक्शा बटांकन, सीमांकन आदि आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले अनेक आवेदकों से कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय आने से पूर्व एक बार संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ, तहसीलदार और एसडीएम को अपना आवेदन अवश्य दें। वहां कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनचौपाल में आएं, ताकि आवागमन में व्यर्थ पैसे बर्बाद न करना पड़े। कलेक्टर ने एसडीएम जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों का आवेदन लें और उन्हें पावती देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This