Thursday, February 12, 2026

श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 270 निविदा कामगार श्रमिकों को दिए गए मच्छरदानी…..

Must Read

बिलासपुर, श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा 16 दिसंबर को एसईसीएल में कार्यरत निविदा कामगार श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए,तथा डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव हेतु वहां उपस्थित 270 कामगारों को मंडल अध्यक्षा पूनम मिश्रा के कर कमलों द्वारा मच्छरदानी व खाने के पैकेट भेंट किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल अध्यक्षा ने संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा कहा कि उनके श्रमदान,सहयोग से हम सबों का हर कार्य आसान हो जाता है। डेंगू ,मलेरिया से बचाव के साथ साथ प्लास्टिक निषेध की हिदायतें भी दी। इस माकूल मौके पर उनकी सहयोगिनी संगीता कापरी, सुजाता खमारी के साथ साथ कमिटी की सदस्याएं बबिता गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, स्मिता निगम, पूनम सिंह और मंडल की सदस्या सुनीता श्रीवास्तव और संगीता शुक्ला भी मौजूद रही,सारा कार्यक्रम नेहरू शताब्दी के तुलसी उद्यान बिलासपुर में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्षा ने सभी कामगारों को क्रिसमस और नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल की कामना की। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा समाज कल्याण की दिशा में समय-समय पर परोपकारी कार्य आयोजित किए जाते हैं।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This