Thursday, February 12, 2026

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी….

Must Read

बिलासपुर,31 अक्टूबर को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन के मुख्य आतिथ्य , निदेशक तकनीकी (संचालन/योजना-परियोजना) एस. एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में असीम कुमार हरुरे मुख्य प्रबंधक सीएमसी विभाग, गोपाल पटेल मुख्य प्रबंधक नगर प्रशासन विभाग, किशोर कुमार काले टेलीकाम सुपर वाईजर ई एंड टी विभाग, उमेश मिश्रा सहा.सु.उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, जान सिंह सीनीयर डुप्लिकेटिंग ऑपरेटर कम्पनी सचिवालय को विदाई दी गई, वहीं आज तिथि को सविता सिहोते सिनी.डी.ई.ओ. विक्रय विपणन विभाग भी सेवानिवृत्त हुई।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन ने कहा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों.कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाँ के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This