श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा बैडमिंटन महिला महिला वर्ग में बना विजेता…..

Must Read

कोरबा,परीक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 सितंबर को शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के द्वारा सीएसईबी जूनियर क्लब कोरबा में किया गया जिसमें श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की टीम ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कोरबा एवं शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा और श्री अग्रसेन कन्यामहाविद्यालय कोरबा के बीच हुआ इस मैच में अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा ने शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को आठ अंकों से हराकर महिला वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया महाविद्यालय की छात्राएं कुमारी रतन प्रिया मित्तल कुमारी भावना पटेल कुमारी खुशी यादव और कुमारी इशा उराव को श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के सदस्यों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार झा एवं क्रीड़ा अधिकारी गौरी वानखेड़े ने हार्दिक शुभकामनाएं दी राज्य स्तरीय बैडमिंटन महिला पुरुष प्रतियोगिता मैं अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की कुमारी रतन प्रिया मित्तल एवं भावना पटेल का चयन किया गया


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This