सेजेस बालको स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान….

Must Read

कोरबा,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा के निर्देशन में व स्वीप जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कूल बालको में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे युवा छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खाण्डे कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उप जिला स्वीप नोडल अनिल रात्रे द्वारा अच्छे मतदाता बनने के लिए फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वीप आइकन सुश्री नेहा जायसवाल अर्न्तराष्ट्रीय बेसबाल खिलाडी द्वारा सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, निर्वाचन कार्यालय से श्री भारद्वाज एवं योगेश नारंग उपस्थित थे। प्राचार्य मनोकामता पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


Latest News

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च,जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च,हुड़दंगियों पर सख्त...

कोरबा, होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा...

More Articles Like This