एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया पीएम नरेंद्र मोदी ने….

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया, इसी कडी मे कोरबा जिले के गोपालपुर में 136 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इंडियन ऑयल के एल पी जी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा रायपुर में आयोजित एक समारोह में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के गोपालपुर संयंत्र में एक बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाकर उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पाली तानाखार के विधायक  मोहित राम करकेट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस प्लांट का आरंभ होना कोरबा जिले के लिए एक उपलब्धि है। इससे आसपास के प्रदेशों के साथ साथ कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति बेहतर होगी।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This