एनटीपीसी कोरबा में ‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया राष्ट्रीय एकता और ईमानदारी का संदेश,राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाई दौड़, परियोजना प्रमुख एवं जीएम ओएंडएम ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ…

Must Read

कोरबा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी कोरबा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ‘रन फॉर यूनिटी’ एवं वाकाथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और ईमानदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र एवं जीएम ओएंडएम शत्रुघ्न बेहरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र एवं जीएम ओएंडएम शत्रुघ्न बेहरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए सभी से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपने कार्यव्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। वहीं सतर्कता अधिकारी रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यस्थल पर पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी कोरबा में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों एवं आसपास के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारियों एवं गृहणियों के लिए निबंध और क्विज प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा 29 अक्टूबर को इंदिरा नगर जमनीपाली में ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।वाकाथन एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित प्रगति क्लब से प्रारंभ होकर शिव मंदिर होते हुए सिल्वर जुबली पार्क में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य तथा सीआईएसएफ के कमांडेन्ट, एवं जवानों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Latest News

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत…

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज अधिकारियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण का...

More Articles Like This