बांगो जल विद्युत संयंत्र में हुआ आपदा प्रबंधन एवं इमरजेंसी रिस्पांस मॉकड्रिल….

Must Read

कोरबा,बांगो-माचाडोली ,हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र माचाडोली में बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं इमरजेंसी रिस्पांस के अंतर्गत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान ट्रांसफार्मर यार्ड में भीषण आग लगने की आपातकालीन स्थिति का माॅकड्रिल किया गया। अचानक इमरजेंसी सायरन बजते ही फायर एवं इमरजेंसी रिस्पांस टीम सक्रिय हुई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा लगभग 7 मिनट में आग पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाया गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर यार्ड में आग को फैलने से रोकने के लिए तकनीकी एवं सैद्धांतिक दोनों स्तरों पर आवश्यक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय, समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से संभावित दुर्घटना को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण देना था।

मॉकड्रिल का आयोजन अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण) राकेश चंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय का प्रत्येक क्षण बहुत महत्वपूर्ण होता है। बिना निरंतर अभ्यास और प्रयास के किसी भी चुनौती का प्रभावी तरीके से सामना नहीं किया जा सकता। नियमित मॉकड्रिल से कर्मचारियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता विकसित होती है। मॉकड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वास्तविक आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, फायर फाइटिंग तकनीक तथा टीमवर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारी जीपी. पनरिया एवं उनकी टीम द्वारा जल विद्युत संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं आग बुझाने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) राजेश बंजारा, संरक्षा अधिकारी पीयूष सोमानी सहित संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मचारी उपस्थित रहे।


Latest News

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ,युवाओं और समुदाय की भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच और...

कोरबा,टीबी-मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर जांच एवं...

More Articles Like This