सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त….

Must Read

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के सीतामढ़ी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा कार्रवाई की गई।
खनिज उड़नदस्ता दल ने सुबह लगभग 5.30 बजे सीतामढ़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन नदी में फंसे हुए थे, जबकि कुछ वाहनों को संबंधित लोग मौके पर छोड़कर फरार हो गए। नगर पालिक निगम कोरबा की मदद से नदी में फंसे वाहनों को बाहर निकाला गया।
जब्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना कोरबा एवं खनिज जांच चौकी उरगा की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरणों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक खनिज संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासन के राजस्व की हानि को रोकना विभाग की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन कर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम सहित अन्य प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Latest News

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत…

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला एवं चार्ज अधिकारियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण का...

More Articles Like This