कोरबा, 12 सितंबर 2026 शनिवार को जिला न्यायालय (District Court) परिसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जिसमें उन्होंने नाड़ी परीक्षण के द्वारा लोगों का न केवल रोगोपचार किया वरन लोगों को उनकी प्रकृति के बारे मे विस्तार से बताते हुये अपनी प्रकृति के अनुसार कैसा आहार विहार करें जिससे वो स्वस्थ रह सकें इस विषय मे विस्तार से समझाया। इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के अलावा अश्विनी बुनकर, नेत्र नंदन साहू एवं कुश गुप्ता ने जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में आयोजित इस विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर में विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















