कोरबा,राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक आयोजित पोषण पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत 03 सितंबर 2026 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में पोषण जागरूकता संबंधी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा जायसवाल मेडिकल ऑफिसर उपस्थित रहीं श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार झा उन्होंने छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रोटीन, विटामिन, खनिज एवं फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के महत्व को समझाते हुए विभिन्न फल एवं सब्जियों जैसे पालक, गाजर, चुकंदर, बैंगन, केला, सेब एवं पपीता के पोषण संबंधी लाभों के बारे में बताया।

मुख्य वक्ता ने दाल, चना, राजमा, ज्वार, बाजरा एवं गेहूँ जैसे खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्यवर्धक गुणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दाल, चना एवं राजमा प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, जबकि ज्वार एवं बाजरा फाइबर, ऊर्जा तथा खनिज प्रदान करते हैं। गेहूँ भी दैनिक आहार का महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे शरीर को ऊर्जा एवं आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने दैनिक भोजन में विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।महिलाओं को भी अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहने एवं नियमित रूप से व्यायाम करना और योग और मेडिटेशन करने हेतु उन्होंने सलाह दी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा नाटक, नृत्य एवं भाषण और नारा लेखन के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में किरण बाजपेयी, सुश्री अंजना चौधरी सुश्री नूपुर अग्रवाल, एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण ने सक्रिय सहभागिता निभाई। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पोषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही साथ अनुशासन और अपने दैनिक जीवन में योग मेडिटेशन को भी महत्व देना जरूरी है आज की इस आधुनिकता के युग में
खुद को स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी है कार्यक्रम के समापन केअवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा जायसवाल,
प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।















