करतला,कोरबा भारतीय जनता पार्टी करतला मंडल के द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरजू अजय शामिल हुए।
मुख्य वक्ता सरजू अजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के महत्व और उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, करतला मंडल अध्यक्ष रामकुमार गवेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा, गुहाराम टंडन, पृथ्वी भारद्वाज, रामशंकर राठौर, चंद्राकर सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा करतला मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे






