कोरबा, एनटीपीसी जामनीपाली, कोरबा की 6 वर्षीय अमोहा शुक्ला ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कला एवं सांस्कृतिक महोत्सवों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने मंगलम महोत्सव (25–28 जून 2026) में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नाद मंजरी (26–29 जून 2026) में प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड” हासिल किया। अमोहा, राहुल शुक्ला एवं ऋतु शुक्ला की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं एनटीपीसी समुदाय में हर्ष का माहौल है।








