एनटीपीसी कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन……

Must Read

कोरबा,14 अप्रैल 2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, के.एस.टी.पी.पी., एनटीपीसी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोर चन्द्र पात्रा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख), केएसटीपीपी/एनटीपीसी कोरबा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राजीव कुल्हरी, कमांडेंट (सीआईएसएफ), शत्रुध्न बेहरा, महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण), सुरेन्द्र कुमार गर्ग, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी), शशि शेखर, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विजय कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (सिविल), गवेंद्र शर्मा, उप महाप्रबंधक (सेफ्टी), एल. गौतम, उप कमांडेंट (सीआईएसएफ), शिवेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट/अग्नि (सीआईएसएफ), निरीक्षक (अग्नि) अनिल कुमार, निरीक्षक (कार्य) के. गुरु, निरीक्षक (कार्य) शिवकांत मिश्रा, उप निरीक्षक (कार्य) चन्द्रप्रकाश एवं उप निरीक्षक (अग्नि) नीलमणि सहित प्रबंधन वर्ग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे।

सभी ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि श्री पात्रा द्वारा उपस्थित सभी व्यक्तियों को ‘अग्नि सुरक्षा’ संबंधी शपथ दिलाई गई तथा ‘अग्नि सुरक्षा’ से संबंधित प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। साथ ही 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री पात्रा, कमांडेंट श्री कुल्हरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा एक अग्निशमन वाहन को आवासीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ‘अग्नि सुरक्षा’ के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर शिवेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट/अग्नि (सीआईएसएफ), केएसटीपीपी कोरबा ने सभा को संबोधित करते हुए आवासीय परिसरों, गांवों, बाजारों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के दौरान आम जनता को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में सीआईएसएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Latest News

एनटीपीसी कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन……

कोरबा,14 अप्रैल 2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, के.एस.टी.पी.पी., एनटीपीसी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन...

More Articles Like This