कोरबा,सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रगतिनगर एनटीपीसी कोरबा में संजू देवी राजपूत, महापौर,नगर निगम कोरबा के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि शत्रुघन बेहरा, महाप्रबंधक,प्रचालन एवं अनुरक्षण,एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा,चंद्रकिशोर श्रीवास्तव,वनाँचल शिक्षा न्यास, सुरेन्द्र कुमार राठौर अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति प्रगतिनगर,व्यवस्थापक अमर दीपक देवांगन तथा प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जायसवाल मंच पर उपस्थित थे।अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।

अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन कारिणी समिति सुरेन्द्र कुमार राठौर ने सरस्वती शिशु मंदिर योजना पर प्रकाश डाला तथा प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
गत वर्ष कक्षा दशम एवं द्वादश में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः अमन शर्मा, अनुष्का साहू, पूजा शर्मा तथा सत्र 2025-26की आदर्श छात्रा दीपिका साहू को मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने विद्यालय की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए कहा कि इसके समीप लगभग एक किलोमीटर सड़क पुनर्निर्माण को संज्ञान में लिया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण,एन टी पी सी कोरबा लिमिटेड,शत्रुघन बेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ ही साथ उनके बौद्धिक क्षमता को श्रेष्ठता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों एवं अभिभावकों की है।वार्षिकोत्सव समारोह में सरस्वती वंदना, शिशु नृत्य, बारहमासी छत्तीसगढ़ी नृत्य, सुआ नृत्य,, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य, नृत्य नाटिका,पंथी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनकी तालियों की गड़गड़ाहट देर तक चलती रही।अतिथियों सहित दर्शकों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और प्रभावित होकर प्रस्तुतियों पर पुरस्कारों की बौछार लगा दी।दर्शक दीर्घा में एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा के उप महा प्रबंधक,सुदीप्तो दास,एन टी पी सी अपेक्स यूनियन से के. के.पाण्डेय,भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री महेंद्र ठाकुर,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जमनीपाली के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, पूर्व अध्यक्ष बुधवार साय यादव, पूर्व व्यवस्थापक सुंदरलाल पटेल, पार्षदगण कल्याणी यादव, राधा महंत एवं अजय चंद्रा, पूर्व छात्र परिषद प्रगतिनगर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,संरक्षक शैलेन्द्र यादव, प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष भरत राम साहू,कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, गुणवन्त कुम्भारे, गोवर्धन सोनवानी,सरस्वती शिक्षा संस्थान के कोरबा विभाग प्रभारी कीर्ति कुमार अग्रवाल,जिला प्रतिनिधि अर्जुन सिंह पटेल, एनटीपीसी को आपरेटिव के घनश्याम भोई, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, अभिभावक, गणमान्य नागरिक तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


व्यवस्थापक अमर दीपक देवांगन ने आभार ज्ञापित किया। आचार्य मुरारी लाल साहू के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम की सफलता में समूचे विद्यालय परिवार का योगदान प्रशंसनीय रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता दुर्गा प्रसाद नामदेव एवं आचार्या सुश्री सीता चन्द्रा ने किया।

















