बीएमएस कार्यालय एनटीपीसी कोरबा में हुई बैठक….

Must Read

कोरबा, 09 जनवरी 2026 को बी एम एस कार्यालय एनटीपीसी कोरबा में कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक हुई जिसमें लम्बित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उसके निराकरण के लिए रणनीति बनाई गई।महामंत्री महेंद्र कुमार ठाकुर ने परियोजना प्रमुख कोरबा के साथ हुए बैठक की जानकारी साझा करते हुए आगामी एक्शन प्लान के बारे में बताया। साथ ही सभी एस एल सी एवं पी एल सी लेवल की कमेटी की कार्यपद्धति एवं क्रियान्वयन की जानकारी भी दिया।

कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने आय – व्यय का ब्यौरा दिया।
संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राठौर ने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों के बारे मे विस्तार से बताया जिसमें मोबाइल नेटवर्क को अच्छा करना, कल्याण मंडप में ध्वनि को ठीक करना (Acoustic Padding) , सिल्वर जुबली पार्क का आर & एम स्टार्ट कराना, बी टाइप आवासों के आर & एम की संख्या को बढ़ाना इत्यादि कामों के होने के बारे में बताया।बी एम एस कार्यालय में नए सदस्यों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। इस दौरान बीएमएस एनटीपीसी कोरबा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवनका संदेश…….

कोरबा,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत...

More Articles Like This