नरेन्द्र देवांगन भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त…..

Must Read

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा मोर्चा-प्रकोष्ठों की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी अधिकृत सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री एवं नगर पालिक निगम कोरबा के निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही पार्टी पदाधिकारियों,सामाजिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की बधाई देने का शिलशिला जारी है सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों तक हर जगह इस नियुक्ति को कोरबा जिले के बढ़ते राजनीतिक कुशलता और नरेंद्र देवांगन के संगठनात्मक कौशल व युवा नेतृत्व को सराहा जा रहा है।भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय उपस्थिति, जनसंपर्क और जमीन से जुड़े कार्यों को बड़े ही प्रभावी तरीके से करने के कुशलता उन्हें प्रदेश नेतृत्व इस बड़े जवाबदारी से नवाजा है।नवीन दायित्व पर जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे कोरबा का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगा तथा बुनकर समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन,“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं...

कोरबा, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक...

More Articles Like This