सीआईएसएफ यूनिट केएसटीपीपी कोरबा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन…….

Must Read

कोरबा,बल मुख्यालय के निर्देशानुसार सीआईएसएफ इकाई केएसटीपीपी कोरबा ने एनटीपीसी जमनीपाली अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना, रौली खन्ना एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस शिविर में 30 बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाया।

यह शिविर यूनिट कमांडेंट राजीव कुलहरी की प्रेरणा, उप कमांडेंट लक्काकुला गौतम के नेतृत्व तथा रिजर्व इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सीआईएसएफ की इस पहल का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों का जीवन बचाने हेतु रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और बलकर्मियों में समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।

बल सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सीआईएसएफ की सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति दृढ़ निष्ठा को दर्शाती है। इस दौरान परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना, मैत्री महिला की अध्यक्षता रौली खन्ना,महाप्रबंधक विभाष घटक , एजीएम मीनाक्षी वर्मा एनटीपीसी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनोद कोल्हटकर , डॉ प्रतिमा अर्चना दास एवं स्टाफ सहित एनटीपीसी कोरबा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This