Wednesday, February 11, 2026

‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन……

Must Read

बिलासपुर, सीपत,एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता ही सेवा के दौरान उज्ज्वल नगर टाउनशिप में ‘एक पेड़ माँ के नाम’के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विजय कृष्ण पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके साथ एस. के. मंडल, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), एस. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा साधना पाण्डेय उपस्थित रहीं। महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या गण ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने एनटीपीसी सीपत की सतत विकास, हरित प्रथाओं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया है।


Latest News

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण……

सीपत,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा...

More Articles Like This