छत्तीसगढ़ के रजत जयंती के अवसर पर आमा पाली में राष्ट्रीय सेवा योजना का एकदिवसीय शिविर का हुआ आयोजन……

Must Read

कोरबा,अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में नुक्कड़ नाटक विषय (निरक्षरता से साक्षरता की ओर) रैली पोस्टर और छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा विषय पर परिचर्चा की आमापाली में हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय की 40 स्वयं सेविकाओं के साथ हसदेवएजुकेशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार एवं लक्ष्य गीत गाकर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के इतिहास पारंपरिक नृत्य पारंपरिक वेशभूषा एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों एवं छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों एवं छत्तीसगढ़ के उद्योगों के विषयों पर परिचर्चा की गई छात्राओं द्वारा शासकीय पूर्व विद्यालय मे महाविद्यालय से विद्यालय तक नारे लगाते हुए पोस्टर के माध्यम से रैली निकाली पोस्टरमें शिक्षा एवं छत्तीसगढ़ के इतिहास का वर्णन किया गया विद्यालय में छोटे बच्चों के समक्ष शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया एवं रा.से.यो छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य हमर सुघड़ छत्तीसगढ़ पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक शाजदा शेख, मुकुंद केशव उपाध्याय, मनोज लहरे, सुमिरन टोप्पो , प्रशिल्या टोप्पो रेखा, सुजाता बनकर,उत्तम गढ़वाल, राम चरण टंडन, मंजू लता, सुषमा वानखेडे, अर्चना, प्रदीप शुक्ला उपस्थित हुए‌।

महाविद्यालय कला संकाय की विभाग अध्यक्ष डॉ उषी बाला गुप्ता एवं रोनिता दास ने भरपूर सहयोग देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई प्रधान पाठक शजदा शेख ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं छत्तीसगढ़ के इतिहास पर प्रकाश डाला मुकुंद केशव उपाध्याय ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया एवं छत्तीसगढ़ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए की किस तरह छत्तीसगढ़ राज्य ने इन 25 वर्षों में नित नई ऊंचाइयों को छुआ है कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े ने किया कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेविकाओं का भरपूर सहयोग रहा।


Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवनका संदेश…….

कोरबा,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत...

More Articles Like This