छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष द्वारा की शाखा जमनीपाली के नवीन भवन का किया गया उद्घाटन……

Must Read

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आज 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा अंतर्गत शाखा जमनीपाली के नवीन शाखा भवन परिसर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शाखा के सम्माननीय ग्राहकगण, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तम नवरंग, शाखा प्रबंधक संजय राठौर एवं शाखा के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा नवनिर्मित शाखा भवन परिसर का निरीक्षण किया गया एवं शाखा के ग्राहकों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए बैंक एवं सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना इत्यादि एवं मुख्य बैंकिंग उत्पादों जैसे आवास ऋण, कार लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग QR कोड आदि के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई एवं शाखा एवं बैंक हित में ग्राहकों से आवश्यक सुझाव साझा किए गए एवं सभी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया , उनके द्वारा बताया गया कि निकट भविष्य में क्रमबद्ध तरीके से बैंक की समस्त शाखाओं को नवीनीकृत एवं वातानुकूलित किया जावेगा ताकि आने वाले ग्राहकों को स्तरीय सुविधाएं एवं ग्राहक सेवा प्रदान की जा सके। अंत में उनके द्वारा उपस्थित समस्त ग्राहकों एवं सेवायुक्तों को नवीन शाखा भवन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं एवं व्यवसाय वृद्धि एवं बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।


Previous article
Next article
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा दीपका के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन किया अध्यक्ष श्री अरोरा ने ….कोरबा,दीपका, 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक , शाखा दीपका के नए भवन परिसर का उदघाटन बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ |इस अवसर पर बैंक के स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे | अध्यक्ष के द्वारा बैंक की डिजीटल बैंकिंग सेवा अंतर्गत मोबाइल बैंकिंग , इन्टरनेट बैंकिंग , UPI, QR कोड सुविधा के सम्बन्ध में ग्राहकों को जानकारी प्रदाय की गयी | ऋण उत्पाद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत शासन से मिलने वाली सब्सिडी रुपये 108000/-, महतारी शक्ति ऋण योजना अंतर्गत महिलाओं को रुपये 25000/- तक ऋण , गोल्ड ऋण , स्वयं सहायता समूह एवं KCC ऋण पर ग्राहकों को शासन से मिलने वाली ब्याज अनुदान की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं अध्यक्ष के द्वारा उक्त भव्य कार्यक्रम हेतु शाखा के समस्त स्टाफ को बधाई दी गयी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया इस अवसर आशीष कुमार सिंह ( क्षेत्रीय प्रबंधक ,क्षेत्रीय कार्यालय – कोरबा ) उत्तम कुमार नवरंग (वरिष्ठ प्रबंधक) किशोर कुमार सोने (प्रबंधक) सुनीत तिग्गा (शाखा प्रबंधक ) समेत शाखा के अधिकारी शशांक सक्सेना , अपर्णा बंजारा एवं कर्मचारी निदा अंजुम एवं अंकित राय सहित स्थानीय ग्राहक पंचराम जायसवाल, धरम लाल तिवारी , अविनाश यादव , कमलेश जायसवाल , रोहित जायसवाल , अविनाश सिंह , सहसराम अमित , जगदीश कौशिक , सुशील तिवारी , साजी थामस एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहें।

Latest News

कोरबा में महिलाओं के लिए खास पहल, बचपन की टिकट” कार्यक्रम का होगा आयोजन,सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की...

कोरबा, शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने...

More Articles Like This