शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,जिला कार्यालय में रखा गया 2 मिनट का मौन,कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन….

Must Read

कोरबा , भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज जिला कार्यालय में कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

कलेक्टर ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। हम सभी को राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Latest News

निगम के वार्ड क्र. 20, 31 व 32 में 02 करोड़ 76 लाख रूपये के होंगे नये विकास कार्य,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर...

कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 20, 31 एवं 32 में 02 करोड़ 76 लाख रूपये...

More Articles Like This