पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर डिजीटल मीडिया एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

Must Read

कोरबा, बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर प्रेस जगत में शोक की लहर, ऐसे में पत्रकार आज एक साथ आवाज बुलंद करते हुए हत्यारों की फांसी की मांग कर रही है, डिजीटल मीडिया एसोसिएशन के द्वारा भी मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों को अविलंब फांसी दिए जाने, हाई कोर्ट न्यायाधीश के द्वारा घटना की जांच करवाई जाए, मृतक मुकेश चंद्राकर के परिवार को आर्थिक सहायता राशि, फील्ड में कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाए, पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग को लेकर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक जगदीश भाई पटेल,अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना,सचिव चंद्र कुमार श्रीवास,उपाध्यक्ष अनिल राठौर,सहसचिव विकास तिवारी,कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण राय सागर, पवन सिन्हा,बी एन यादव, संतोष गुप्ता, विवेक साहू,अशोक अग्रवाल,संतोष गुप्ता,कुलदीप वैश्य, समीर गुप्ता, कमलेश तिवारी,सहित और भी पत्रकार उपस्थित रहे।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This