जनसंपर्क विभाग के छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्योग मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने किया अवलोकन…..

Must Read

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभाग द्वारा प्रदर्शित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, डॉ राजीव सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति, सुरजीत सिंह चौहान, मनोज रजक, रावेन्द्र सिंह, आशुतोष गौरहा, मनीष यादव, नंदकुमार सूर्यवंशी, आर.के.कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी अतिथियों ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का सराहना की। शिविर में आए सभी जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो को जनमन, उदित छत्तीसगढ़, सुशासन के नवीन आयाम सहित अन्य पत्रिका का वितरण भी किया गया।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This