एमपी नगर के अखंड नवधा रामायण में सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन…..

Must Read

कोरबा, अटल आवास, एमपी नगर कोरबा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल होकर कथा का श्रवण लाभ लिया।

4 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक चले अखंड नवधा रामायण में पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा कथा का वाचन किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लेकर समस्त वार्ड वासी और क्षेत्र वासियों के खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है की वार्ड क्रमांक 24 अटल आवास, एमपी नगर के नागरिक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अखंड नवधा रामायण का आयोजन कर रहे हैं। इस तरह की आयोजनों से लोगों में जहां भक्ति भाव का संचार होता है आपसी एक जुटता भी प्रगण्ड होती है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद आशा जायसवाल, अक्षय दुबे, दिनेश वैष्णव, खन बाई राठौर, संदीप केसरवानी,दीपिका केसरवानी समेत अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This