आंगनबाड़ी में सक्षम सप्ताह का किया जा रहा आयोजन….

Must Read

कोरबा , जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण माह के अंतिम सप्ताह को ‘‘सक्षम सप्ताह’’ के रूप में चिन्हांकित कर शुभारंभ किया गया। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के संबंध में जनसमुदाय को आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवा व सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने हेतु 30 सितंबर तक ‘‘सक्षम सप्ताह’’ का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रों में जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं हितग्राही उपस्थित रहे। केन्द्रों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गतिविधियों का आयोजन, लघु विडियो का प्रदर्शन कर सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र की प्रमुख विशेषता व प्रभाव पर प्रकाश डाला गया तथा जानकारी जन-जन तक पहुँचाई गई।सक्षम सप्ताह के दौरान विविध थीम पर गतिविधियां अभियान मोड पर आयोजित की जायेगी। जिसमें इंटरैक्टिव डीआईआय शिल्प सत्र, ईसीसीई दिवस समारोह, किशोरी बालिका रंगोली प्रतियोगिता बच्चों हेतु रायमिंग, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के विभिन्न घटक से संबंधित गतिविधियां जैसे- पोषण वाटिका, एक पेंड़ माँ के नाम, शिक्षा चौपाल, खेलो और पढ़ो, स्वदेशी खिलौना मेला, पोषण ट्रैकर में आधारभूत संरचना को अद्यतन करना, जल संरक्षण, वाश सत्र का आयोजन आदि है।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This