नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र: पार्षद नरेंद्र देवांगन…..

Must Read

कोरबा, लायंस क्लब बालको द्वारा स्व मनीष केडिया की स्मृति में महर्षि वाल्मिकी आश्रम आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन के हाथों आश्रम के बच्चों को ड्रेस और किताबें वितरित की गई। इस दौरान पार्षद श्री देवांगन ने लायंस क्लब के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This