हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को घण्टा चौक में होगा कार्यक्रम,मंत्री लखनलाल देवांगन दिखाएंगे हरी झंडी,कलेक्टर ने आमनागरिको से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की…..

Must Read

कोरबा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे घंटाघर चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन,श्रम, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिको से अपील की है कि वे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए इस महत्वपूर्ण क्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।
तिरंगा यात्रा में युवा, वृद्ध, पुरुष और महिलाएं शामिल हो सकते हैं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।


Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का...

कोरबा, जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति...

More Articles Like This