Thursday, June 26, 2025

देवांश शुक्ला बने सिल्वर जोन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के विजेता……

Must Read

कोरबा, कटघोरा,डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में कक्षा चौथी के देवांश शुक्ला ने सिल्वर जोन ओलंपियाड (विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान) में गोल्ड मेडल जीत कर सिल्वर जोन ओलिंपियाड के अंतर्राष्ट्रीय विजेता बन नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वही मुस्कान यादव 12 वीं साइंस ,विष्णु जयसवाल 12 वीं साइंस ,सहिस्ता परवीन 11 वीं साइंस,हिमानी 12वीं साइंस, प्रांजल आदित्य 11वीं साइंस ,अनस मेमन 10 वीं सामान्य ज्ञान,अर्थ पांडे तीसरी सामान्य ज्ञान ,रिया देवांगन 8वीं सामाजिक विज्ञान,रिया देवांगन तीसरी सामाजिक विज्ञान, शिखा सिंह 7 वीं जी.के, शाहनवाज खान 11वीं साइंस आदि ने स्टेट व जोनल टॉपर्स बन कर डीएवी जेंजरा का परचम लहराया है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक और दूसरे छात्रों के लिए एक प्रेरणा है।अतः दूसरे छात्र भी ओलंपियाड में अपना शॉट देने के लिए सजग हो जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी छात्रों ने ओलंपियाड में देशव्यापी पहचान दिलाई हैं एवं डीएवी जेंजरा की टोपी में नए पंख जोड़ने में ओलंपियाड इंचार्ज विनीता गढ़वार की भूमिका एवं योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इसी तारतम्य में अनुष्का दुबे 12वीं अंग्रेजी ,नामित कश्यप गणित ,वर्षा साहू ,महिमा साह, समृद्धि ,लक्ष्य, हिमांशी ,रितिका, श्रुतिका, कलश विज्ञान आयुषी हिंदी ,गौरव ,श्रेष्ठ ,तुषार ,नितिन सृजल ,सूफियाना ,एमडी आदिल, नील जॉनसन अंग्रेजी ,हिंदी सामान्य ज्ञान, इशिका हिंदी, अन्या चौथी अंग्रेजी, मिट्टी तीसरी हिंदी ,पंखुड़ी साइंस और वर्षा देवांगन तीसरी आदि ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए गोल्ड मेडल, प्राप्त कर क्लास टॉपर्स बने ।विद्यालय की प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण गण उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी छात्र -छात्राएं मेडल प्राप्त हर्षोल्लासित दिखे।

Latest News

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई,कल कोरबा के दादारखुर्द रथ यात्रा में मंत्री श्री देवांगन होंगे शामिल, लेंगे...

कोरबा, नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की...

More Articles Like This