फायरलेस कुकींग का आनंद लिया बच्चों ने पापा के साथ…..

Must Read

कोरबा,संकल्प महिला मंडल के द्वारा विगत दिनों बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को अपने पापा के साथ फायरलेस कुकींग कर मनपसंद डीश बननी थी। जिसका भरपूर आनंद लेते हुए बच्चों ने स्वादिष्ट डीश तैयार की। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों के दो ग्रुप बनाए गए थे। एक ग्रुप क्लास 1 से क्लास 3 तक था। जिसमें मोनित जैन, प्रकाश जैन पापा-बेटे की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दो जोड़ियां रही। मिरल साहू, प्रभाकर साहू एवं तनय पाल , हितेश रहे।

तृतीय स्थान पर अन्वित पाठक, अवनिश पाठक की जोड़ी रही,दूसरा ग्रुप क्लास 4 से 6 तक था। जिसमें प्रथम स्थान पर अयांश गुप्ता, अरुण गुप्ता की जोड़ी रही । द्वितीय स्थान पर दो जोड़ियों ने जगह बनाई । भूमि देवांगन, बिरेन्द्र देवांगन एवं समीक्षा आनंद, दीपक आनंद की जोड़ी रही । इस ग्रुप में तृतीय स्थान पर वंशिका सिंह, प्रयागराज सिंह की जोड़ी रही ,इस प्रतियोगिता में निर्णायकों को भूमिका में निवेदिता बंजारा ( अध्यक्षा आकृति महिला मण्डल-मड़वा) एवं सविता सचदेव (अध्यक्षा प्रेरणा महिला मंडल-कोरबा पूर्व) रही। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। संपूर्ण कार्यक्रम महिला मंडल की अध्यक्षा निहारिका शर्मा एवं सभी उपाध्यक्षाओं के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण कमेटी एवं सदस्याएं उपस्थित रही।


Latest News

आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत…..

कोरबा, कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा आधुनिक कृषि...

More Articles Like This