Thursday, February 12, 2026

होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन,आमजनों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ……

Must Read

कोरबा , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले में जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के एनएसएस और ईएलसी क्लब के द्वारा होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने वाले आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्यों द्वारा रंगो के त्यौहार में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को अनिवार्य मतदान हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This