7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन…….

Must Read

कोरबा, 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ। विज्ञान के साथ खड़े रहें।” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन संयुक्त के तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा जांच, आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन दिनाँक 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका में प्रातः 10 से 2 बजे तक किया गया है। शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ देने वाले चिकित्सक लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताते हुये कहा की शिविर में विशेष रूप से स्वास्थ्य दिवस की इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ। विज्ञान के साथ खड़े रहें।” इस विषय पर विशेष रूप से जागरुक किया जायेगा की सभी लोग अंधविश्वास टोना, टोटकों आदि के चक्कर मे न पड़कर विज्ञान के साथ खड़े रहकर योग्य चिकित्सक से संपर्क कर अपनी चिकित्सा कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें साथ ही शिविर में आये रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ साथ उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा जो की विश्व स्वाथ्य दिवस का उद्देश्य भी है। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच निशुल्क करने के साथ साथ आवश्यकता एवं उपलब्धतानुसार दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की जायेगी। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव चिकित्सक लायन नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है। जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो और ज्यादा देर प्रतीक्षा न करनी पड़े।


Latest News

हर्षोलास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव ……..

कोरबा जिले मे हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में एनटीपीसी जमनीपाली बस...

More Articles Like This