हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने वन विभाग की टीम रहे सतर्क: कलेक्टर,कलेक्टर की अध्यक्षता में मानव-हाथी द्वन्द रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक….

Must Read

कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मानव-हाथी द्वन्द्व रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, सभी एसडीएम सहित विद्युत, कृषि, उद्यानिकी, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने में लगी टीम को सतर्क रहने एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी विचरण क्षेत्रों में वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले हाईटेंशन विद्युत तारों को दुरुस्त कराते हुए निर्धारित ऊँचाई तक बढ़ाने की बात कही। इस हेतु विद्युत विभाग को वन विभाग के माध्यम से प्राप्त सूची के अनुसार इन क्षेत्रों में कम ऊंचाई वाले विद्युत तारों की आवश्यकतानुसार ऊपर बढ़ाने एवं वनांचलों में अवैध कनेक्शन पर भी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने वनांचलों में अवैध महुआ लाहान, महुआ शराब के निर्माण व भण्डारण पर भी निरंतर कार्यवाही करने के लिए कहा।बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों एवं जनहानि की घटनाओं पर यथाशीघ्र मुआवजे का वितरण कराने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया गया। कोरबा एवं कटघोरा वनमण्डलाधिकारी द्वारा जिले में हाथी-मानव द्वन्द रोकने की दिशा में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन की सूचना ग्रामीणों को विभाग द्वारा प्राथमिकता से दी जाती है एवं ग्रामीणों को अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This