स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवनका संदेश…….

Must Read

कोरबा,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोशनी शिशु मंदिर, लिटिल स्टार स्कूल, क्रेयॉन्स स्कूल, कृष्णा हुंडई, पावर इंपीरिया राइट, लालू राम कॉलोनी तथा टैगोर उद्यान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों को बतौर अतिथि
शामिल हुई। बी. के. रुक्मणी दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्धोधन में कहा कि “15 अगस्त हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अवसर मिला। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि सच्ची स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं है। जब हमारा मन चिंता, क्रोध, तनाव, नकारात्मक विचारों और बुरी आदतों से मुक्त होता है, तभी हम वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर सकते हैं। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाएंगे, समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाएंगे तथा भारत को एक सशक्त, संस्कारवान और नशामुक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।”

बी. के. बिंदु दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि

“स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और संकल्प का दिन है। भारत की शक्ति केवल उसकी भौतिक उन्नति में नहीं, बल्कि उसकी महान संस्कृति, आध्यात्मिकता और संस्कारों में है। आज आवश्यकता है कि हम अपने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाएं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा श्रेष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करें। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि न स्वयं नशा करेंगे और न किसी दूसरे को नशे की ओर जाने देंगे। राजयोग के अभ्यास से मन को शांति, शक्ति और सकारात्मकता मिलती है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम स्वयं को बुराइयों से स्वतंत्र कर एक शांतिपूर्ण, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

इन सभी स्थानों पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का महत्व बताया। बहनों ने कहा कि देश की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

कार्यक्रमों के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, करियर और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए आजादी के इस पावन पर्व पर हमें नशे जैसी बुराइयों से भी स्वयं को स्वतंत्र करने का संकल्प लेना चाहिए। सभी को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

बहनों ने बताया कि सच्ची स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि मन की नकारात्मक सोच, बुरे संस्कारों और व्यसनों से मुक्ति भी है। राजयोग के अभ्यास एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को शक्तिशाली बनाकर श्रेष्ठ जीवन जी सकता है
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा देश की एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा दिया गया यह संदेश सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के साथ-साथ नशामुक्ति, सद्भावना, श्रेष्ठ संस्कार एवं सकारात्मक जीवन का संदेश लेकर आया।


Latest News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’,’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता...

कोरबा, डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे...

More Articles Like This