कोरबा, स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026 शनिवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, एवं आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा में वृहद् निशुल्क आयुर्वेद एक्वुप्रेशर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं शिविरार्थीयों ने भारतमाता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । शिविर में विशेष रूप से अपनी सेवाएं दे रहे संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने स्वस्थ मन व तन के लिये भोजन में संतुलन को जरूरी बताते हुये तीन तरह के आहार हितभुक, मितभुक तथा रितभुक के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन तीन तरह के आहार सेवन को स्वास्थ्य रक्षा का सबसे बड़ा उपाय बताया। शिविर में एक्यूप्रेशर पॉइंट द्वारा उपचार एवं उससे संबंधित जानकारी पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर, पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने दी। शिविर में निशुल्क औषधि देने, परामर्श एवं उपचार के अलावा मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड ग्रुप की जांच भी निशुल्क की गई। साथ ही शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों को स्वास्थ्य पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की गई । शिविर में रोगानुसार व्यक्तिगत रूप से योग प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, बवासीर, माइग्रेन, पथरी, सभी प्रकार के वातरोग,कफज रोग, पित्तज रोग , चर्मरोग तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों के सभी प्रकार के नए पुराने जटिल एवं असाध्य रोगों के 135 मरीज लाभान्वित हुए । शिविर में अपने रोगोपचार संबंधी परामर्श पाकर, निशुल्क औषधि एवं एक्सप्रेसर पॉइंट द्वारा उपचार पाकर अंचलवासी अपने रोग से मुक्त होने का विश्वास जताते हुए इस पुण्य कार्य के लिये आयोजकों एवं चिकित्सकों को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। शिविर में संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा पंचकर्म थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। साथ ही औषधियों की उपलब्धता एवं वितरण में पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय से संचालिका प्रतिभा शर्मा, सिद्धराम साहनी, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, देवबली कुंभकार, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, शैल निषाद, पिंकी बरेठ, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा एवं हर्ष नारायण शर्मा के अलावा जमना फार्मा से नेत्रनन्दन साहू, हिमालया फार्मा से कमल धारिया, धनवन्तरी फार्मा से अश्वनी बुनकर, शर्मायु से अरुण मानिकपुरी, एट्रीमीड से कुश गुप्ता ने विशेष योगदान दिया। शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के क्लब डायरेक्टर लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना महानदी काम्प्लेक्स के हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, अयोध्या सोनी, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, एवं वीरेंद्र कुमार सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
















