Thursday, February 12, 2026

सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑफिसर व अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को दिया गया मतदान प्रशिक्षण……

Must Read

कोरबा ,जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के तहत 80 से अधिक आयु, दिव्यांग मतदाता, कोविड-19 प्रभावित, अनिवार्य सेवा श्रेणी के प्रारूप – 12 घ में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एडिशनल कलेक्टर दिनेश नाग द्वारा उक्त श्रेणी को मतदान प्रक्रिया की आवश्यकता तथा घर बैठे मतदान प्रक्रिया करने की जानकारी दी गई।

उनके द्वारा उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मतदान अधिकारी, बी. एल. ओ. (बूथ लेवल आफिसर) तथा मतदान केंद्र के संबंधित सेक्टर ऑफिसर को वोट कास्ट करने का ट्रायल भी प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान वोट कास्टिंग फॉर्म को भरना, लिफाफे में डालना, सबमिट करना तथा अन्य गतिविधियों की प्रक्रिया विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे एवं डीईओ जे.पी. भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This