सुशासन सरकार की प्रभावी पहल, सेवा सेतु से समय पर मिली शासकीय सेवा,समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से सुशीला बाई की चिंता हुई दूर, पुत्री को मिली बड़ी राहत…….

Must Read

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से आमजन को समयबद्ध, सहज एवं बिना अनावश्यक भागदौड़ के विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि सेवा सेतु के प्रति नागरिकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और यह पहल सुशासन की प्रभावी पहचान बनकर उभर रही है। कोरबा जिले के ग्राम खैरभवना निवासी सुशीला बाई को अपनी पुत्री सुश्री सानिया कुमारी, जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के विद्यालयीन कार्य एवं आवश्यक शैक्षणिक औपचारिकताओं के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पूर्व में ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से यह प्रक्रिया अब कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुशीला बाई ने सेवा सेतु के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केंद्र में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका आवेदन सहजता से स्वीकार किया गया। आवेदन के निराकरण के बाद उन्हें तय समय-सीमा के भीतर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर दस्तावेज प्राप्त होने से उनकी पुत्री के विद्यालय संबंधी आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सके और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिली।उन्होंने बताया कि आवेदन से लेकर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और सुगम रही। कहीं भी अनावश्यक विलंब या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं घर के नजदीक और सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


Latest News

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशकएवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई….

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अक्टूबर में कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) हेमंत कुमार सिंह और कनिष्ठ...

More Articles Like This